फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM sealed ultrasound center

Chandauli News: अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीएम ने किया सील

Wed, 29 May 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
SDM sealed ultrasound center
धानापुर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को मंगलवार को एसडीएम ने सील कर दिया। जांच केंद्र का संचालन बिना पंजीकरण के हो रहा था। इसका संचालक कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पताल, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। मंगलवार को सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने डिप्टी सीएमओ के साथ जांच अभियान चलाया। धानापुर में सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में टीम पहुंची तो वहां न कुशल टेक्नीशियन थे और न जरूरी कागजात मिले। अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालक रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात भी नहीं दिखा पाया।यहां कोई रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं था। इस पर एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। उसे सील कर दिया गया है। कहा कि अवैध पैथोलाजी, हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed