फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM investigates case of locking girl students in school and making them play obscene songs

Chandauli News: स्कूल में छात्राओं को बंद कर अश्लील गाने सुनाने के मामले में एसडीएम ने की जांच

Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
SDM investigates case of locking girl students in school and making them play obscene songs
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से उप जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम सोमवार को कंपोजिट विद्यालय उसरी पहुंची। विद्यालय में छात्राओं को अश्लील गाने सुनाने के मामले में प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद का बयान दर्ज कर विद्यार्थियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम स्कूल की रसोईयां के घर पहुंची। उनके घर वालों से आरोपी सहायक अध्यापक सूर्यकांत के आने की जानकारी ली। छह अक्टूबर को छात्राओं ने आरोप लगाया था कि विद्यालय के सहायक अध्यापक सूर्यकांत कमरे में बंद करके अश्लील गाना सुनाते हैं। नशे की हालत में उनसे अश्लील बातें करते है और पानी मंगा कर शराब पीते हैै। छुट्टी के बाद रसोईया के घर जाते है। मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार के आदेश पर बीएसए सत्येंद्र सिंह ने सहायक अध्यापक सूर्यकांत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पीडीडीयू नगर की एसडीम न्यायिक दिव्या ओझा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

जांच के बाद उप जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा ने बताया कि जांच कार्य की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इसके बाद डीएम के आदेश पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच टीम में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामटहल, जिला परियोजना अधिकारी जया त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सदर डॉ रक्षिता सिंह, डायट प्राचार्य माया सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed