{"_id":"670506ca5c11c7107d0e38cd","slug":"scorpio-fell-into-field-20-feet-below-ring-road-in-chandauli-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रिंग रोड से 20 फीट नीचे खेत में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रिंग रोड से 20 फीट नीचे खेत में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में बाल-बाल बची जान
Tue, 08 Oct 2024 03:47 PM IST
प्रगति चंद
संवाद न्यूज एजेंसी, ताराजीवनपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, ताराजीवनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:47 PM IST
सार
अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी आजाद यादव 22 वर्ष रिंग रोड पर स्कॉर्पियो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान महेवा गांव के समीप रिंग रोड के पुल पर गाड़ी पीछे करते समय अचानक लगभग 20 फीट नीचे खेत में गिरने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप मंगलवार को अल सुबह रिंग रोड के पुल से 20 फीट नीचे स्कॉर्पियो गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक घायल हो गया स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी आजाद यादव 22 वर्ष रिंग रोड पर स्कॉर्पियो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान महेवा गांव के समीप रिंग रोड के पुल पर गाड़ी पीछे करते समय अचानक लगभग 20 फीट नीचे खेत में गिरने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने चालक को एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आंशिक चोटे आने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि रिंग रोड के पूल से स्कॉर्पियो गिर गिर गई। हालांकि चालक आंशिक रूप से चोटिल हुआ है। इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ।