फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scorpio challaned for riding a bike without a helmet

स्कार्पियो का हुआ बिना हेलमेट के बाइक चलाने का चालान

Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scorpio challaned for riding a bike without a helmet
यातायात पुलिस का एक से बढ़कर एक कारनामा सामने आ रहा है। अब स्कार्पियो पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने का जुर्माना लगा दिया गया है। स्कार्पियो मालिक को समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह चालान भरा जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी निवासी अमरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिवेणी प्रसाद सिंह की स्कार्पियो है। शुक्रवार को उन्होंने साइबर कैफे पर पहुंच कर वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता की जांच की तो स्कार्पियो के नंबर पर आठ सौ रुपये का चालान दिखा। चालान की जानकारी ली तो पता चला कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर जुर्माना लगाया गया है। जब तस्वीर देखी तो सन्न रह गए। बाइक पर ट्रिपल सवारी करते लोग दिखे। बाइक पर नंबर कुछ और नजर आ रहा है। यही नहीं बाइक स्वामी का नाम अमरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी मथेला चहनियां बता रहा है। ऐसे में अमरेन्द्र सिंह को समझ में नहीं आ रहा है कि वे चालान किस जुर्म का भरें। इस संबध में सीओ यातायात रघुराज ने बताया कि त्रुटिपूर्ण हुए चालान की शिकायत मिलने पर जांच के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed