फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scorching sun and heat wave made me miserable

Chandauli News: चिलचिलाती धूप और लू ने किया बेहाल

Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun and heat wave made me miserable
पीडीडीयू नगर। नौतपा शुरू होने के साथ सूर्यदेव भी अपना प्रचंड रूप दिखा रहे हैं। रविवार को चिलचिलाती धूप और लू से लोग बेहाल रहे। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, जिले का पारा 42 डिग्री पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 29 हो गया। नौतपा की शुरूआत शनिवार से हुई। वहीं, गर्मी से जनजीवन बेहाल हो रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से मौसम काफी गर्म हो गया। घरों से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा सके। 10 बजे तक सड़कें सुनसान हो गई थीं। जिले का अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 31 डिग्री था। एक सप्ताह पहले तापमान में गिरावट शुरू हुई थी और अधिकतम न्यूनतम तापमान मे कमी आ गई थी। 21 मई को अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री हो गया। इससे गर्मी से तप रहे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। 22 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 जबकि 23 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान रहा। 24 मई को भी अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।22 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 जबकि 23 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान रहा। 24 मई को भी अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अचानक तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 31 पहुंच गया। जबकि रविवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों तपती गर्मी के कारण जनपद वासियों का हाल बेहाल रहा। है। घरों के छतों पर रखी टंकियों का पानी सुबह आठ बजे से ही मानों उबलने लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed