{"_id":"6a987bb9f6108865aa069ee1","slug":"schools-will-remain-closed-today-due-to-rain-and-waterlogging-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154017-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बारिश और जलभराव के कारण आज भी बंद रहेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बारिश और जलभराव के कारण आज भी बंद रहेंगे विद्यालय
विज्ञापन
चंदौली। जिले में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी इंटरमीडिएट तक के विद्यालय बंद रहेंगे। लगातार भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से जिला प्रशासन ने यह स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया है। बुधवार को देर शाम बीएसए और डीआईओएस की ओर से इसका आदेश जारी किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीन सितंबर को कक्षा एक से 8वीं तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी समेत सभी बोर्डों से संबद्ध हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने बताया कि केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस सहित अन्य शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में समय से उपस्थित होकर विभागीय काम करेंगे।