{"_id":"6a61203d1199e7693c09c0e8","slug":"school-toilet-locked-student-suffers-electric-shock-while-going-to-fields-to-relieve-himself-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151835-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्कूल के शौचालय में ताला, खेत में शौच करने गया छात्र करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्कूल के शौचालय में ताला, खेत में शौच करने गया छात्र करंट से झुलसा
विज्ञापन
नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल छात्र का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
नौगढ़। क्षेत्र के बाघी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। विद्यालय के शौचालय में ताला बंद होने के कारण खेत में शौच करने गए कक्षा 6 का छात्र अमरेश (12) करंट से झुलस गया।
ग्रामीणों ने उसे किसी तरह उसे बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि प्रधानाध्यापक ने कहा कि शौचालय में ताला नहीं बंद था। छात्र अमरूद तोड़ने बाहर गया था।
बुधवार की दोपहर में लंच के दौरान अमरेश विद्यालय के शौचालय गया, लेकिन दरवाजे पर ताला बंद था। इसके बाद वह खेत की तरफ चला गया।
खेत में फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। तार के संपर्क में आने से छात्र उसमें चिपक गया और करंट से बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
साथी छात्रों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह छात्र को तार से अलग किए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे निषाद पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हंसलाल निषाद ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।
इस घटना से विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित छात्र ने बताया कि शौचालय बंद होने के कारण उसे शौच के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ।
इस बारे में प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव का कहना है कि विद्यालय का शौचालय खुला हुआ था। छात्र अमरूद तोड़ने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गया।
वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने कहा कि विद्यालय का शौचालय बंद नहीं होना चाहिए। यदि जांच में छात्रों का आरोप सही पाया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।