फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scavengers commotion

सफाई कर्मचारियों का हंगामा

Sat, 25 Jul 2015 01:39 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार की
विज्ञापन
दोपहर सदर ब्लाक परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जमकर हंगामा हुआ।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों के दो गुट आपस मेें उलझ गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसके बाद एक  गुट के कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में सीडीओ से मिले और जिला पंचायत राज अधिकारी पर कई आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सीडीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।


छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का एक गुट सदर ब्लाक परिसर में धरना दे रहा था। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में दूसरे गुट के सफाईकर्मी अभय सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि स्थायी प्रमाण पत्र देने के एवज में वसूली की जा रही है। इसमें दूसरे संगठन के कुछ लोग भी साथ दे रहे हैं।

अभय सिंह ने आरोप लगाया कि जो सफाई कर्मचारी पैसा नहीं दे रहे हैं उनके विरुद्घ कार्रवाई करने का भय बनाया जा रहा है। कहा कि नौगढ़ ब्लाक के कई लोगों से पैसा लेकर प्रमाण पत्र दिया गया है। इसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में उलझ गए। काफी देर तक हंगामे के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चला।

इस बीच संगठन विरोधी नारेबाजी भी हुई। इसके बाद सफाई कर्मी सीडीओ से मिले और अपनी समस्या सुनाई। सीडीओ जगदीश सिंह ने कहा कि सभी को स्थायी प्रमाणपत्र का वितरण करा दिया जाएगा। साथ ही अवैध वसूली करने वालों के विरुद्घ जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी गुट के संजय सिंह का कहना है कि संगठन सफाई कर्मचारियों के हित में काम कर रहा है। इसी क्रम में छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर सत्यनारायण, राजकिशोर, अजित कुमार, धनंजय, रामलखन राम, योगेश, अमित राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed