फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sawan rally in pagodas, Amavas fair

Chandauli News: शिवालयों में सावन का रेला, अमावस का मेला

Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sawan rally in pagodas, Amavas fair
पीडीडीयू नगर। अमवसा क मेला। चंदौली के कवि कैलाश गौतम ने यह कविता भले ही प्रयाग के माघ मेले पर रची हो लेकिन सोमवार को यहां के हर शिवालय में यह साकार दिखी। सावन का दूसरा सोमवार और अमावस्या का संयोग होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। प्रत्येक शिवालय में भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव का प्रिय सावन माह के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सावन माह के दूसरे सोमवार के साथ अमावस्या का संयोग तो बना ही था। इसके बाद अधिमास की शुरुआत हो जाएगी। लिहाजा भक्तों में कुछ ज्यादा ही उत्साह था। शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवालयों को फूल मालाओं, विद्युत झलरों और गुब्बारों आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भोर में ही भक्तों की कतार लग गई। हर-हर, बम-बम, ओम नम: शिवाय का घोष होता रहा। कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी रोड पर शिव मंदिर, लाठ नंबर दो, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुज, नई बस्ती, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर के साथ ही रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी के शिवालयों में शाम तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों का जत्था उमड़ पड़ा। जामडीह के जामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पट खुलने से पहले ही कतार में लग गए। कॉलेश्वर नाथ मंदिर पर आने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। संत डगरिया सरकार, सकलडीहा के प्राचीन शिव सरोवर में दर्शन-पूजन का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
इलिया के कलानी गांव के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। साहुपुरी चांदीतारा गांव के वेदव्यास मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचे। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर, मां काली प्राचीन मंदिर, महावीर मंदिर और
कमालपुर क्षेत्र के पिपरी दुखहरणनाथ मंदिर, पसाई, बभनियाव ,बसगावा, इनायतपुर ,कोहना कमालपुर,अहिकौरा, असवरिया, ढ़ोढि़या, डेढगावां, एवती, अवहीं, कमालपुर


शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर ग्राम पंचायत में स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की शाम तक भीड़ लगी रही।

मां काली मंदिर परिसर में भी लगा मेला
चकिया। मां काली मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित उदितेश्वर दीपेश्वर और महीपेश्वर शिवलिंगों का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान परिसर में मेला लगा। लोगों चाट-पकौड़ी, गुड़हिया जलेबी, खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed