फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   save food from wasting

खाना बैंक के वार्षिकोत्सव में लोगों को समझाया खाने का महत्व

Wed, 12 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
save food from wasting
पीडीडीयू नगर। खाना को बर्बाद होने से बचाएं। यदि खाना बचता है तो उसे किसी को खिलादें। विभिन्न आयोजनों बचने वाले भोजन को न फेंके उसे गरीबों में बांट दें। ये अपील मंगलवार को खाना बैंक ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव में वक्ताओं ने की।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में खाना के महत्व को बताया गया और विशेष समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसके तिवारी और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अच्छा कार्य सदैव दूसरों को प्रेरित करने वाला होता हैं। संस्था का कार्य काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ अजमेर आलम ने आंख पर पट्टी बांधकर पेटिंग बनाई गई। इस मौके पर संगठन का टीशर्ट और डॉक्यूमेंट्री भी लांच किया गया। इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, शशांक मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, प्रवीण अग्रहरी, प्रभाकर सिंह, शिवांगिनी शर्मा, आशुतोष जायसवाल, हर्ष, सौरभ, अमित चौरसिया, संजय, प्रज्वल रहे। संचालन अरविंद चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों का स्वागत शैलेश तिवारी ओर सरोज तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed