फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sapai welcoming Sayus General Secretary

सयुस महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत करते सपाई

Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sapai welcoming Sayus General Secretary
चंदौली। सपा के सयुस महासचिव बनने पर शुक्रवार को सपा नेता दिलीप पासवान का सपाइयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपाइयों ने माल्यार्पण करने के साथ ही मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। कहा कि इससे समाजवादी पार्टी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। इस दौरान सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मयंक कुमार सिंह ने कहा कि सपा ने हमेशा कर्मठ व जमीनी नेताओं को तरजीह दी है। आज जिस तरह हाईकमान ने जनपद में नए युवाओं को फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारी दी है उससे यह साबित हुआ है कि आज भी युवाओं को सपा प्राथमिकता देती है। नवनियुक्त सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। संगठन के कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़कर उसे धार सफल बनाने का काम किया जाएगा। समाजवादी पार्टी में युवाओं को उचित राजनीतिक मंच मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। बताया कि समाजवादी विचाराधारा से प्रेरित करके सपा से जोड़ने की दिशा में पूरी शिद्दत के साथ काम किया जाएगा। इस अवसर पर आशुतोष यादव, अमित सिंह, शिवा पासवान, विजय शर्मा, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed