फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sant Ravidas derived float

संत रविदास की झांकी निकाली

Sat, 11 Feb 2017 01:18 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 11 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas derived float
रविदास ज यंती पर सकलडीहा में निकाली गई आकर्षक झांकी।
नगर सहित पूरे जिले में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूम धाम से मनायी गई। जगह जगह मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वहीं पूजा कमेटियों की  ओर से झांकी निकाली गई और मेला लगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर से सटे रामपुर गांव में रविदास जयंती मनायी गई। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।  इस दौरान राजू, धर्मेन्द्र, विकास,  रविन्द्र, हरिश्चन्द्र के हाथों बना पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान आयोजित  गोष्ठी में लालता प्रसाद ने संत रविदास को महान बताया। गोष्ठी में प्रधान श्याम बिहारी राम, केदार यादव,  सुदामा आदि रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तियरा, अताय, बजनपुरवा, शहाबगंज, करनौल, एकौना, अमाव, गाधीनगर, कवलपुरवा, रामपुर, जिगना, खखडा, खिलची, बिलासपुर आदि गांवों में धूम धाम से मनाया गया। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित सुरतापुर, रानेपुर सिंगहा, नादी, सराय रसूलपुर, लक्ष्मणगढ, सराय, हसनपुर, बंधवापर, प्रभुपुर आदि गांवों में भव्य पंडालों में मूर्ति स्थापित की गई। जगह जगह झाकियां निकाली गई। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सैदुपुर, बस़ाढ़ी, बेन, इलिया, भुड़कुड़ा,  बरहुआ, गांधीनगर आदि गांवों में प्रतिमा स्थापित कर पूरी रात भजन कीतन किया गया।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित रवदिास मंदिर पर पहुंचाया। यहां मेला लगा, जिसमें चाट पकौड़ी, खेल खिलौने के दुकान सजे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों में संत  रविदास जी की मूर्ति स्थापित किया गया था। मूतर्कयों को उसरी गांव पहुंचाया गया। कम्हारी गांव के छात्र यूनिटि क्लब द्वारा संत रविदास जी की  जन्म दिवस पर विभिन्न प्रकार की झांकी सजायी गयी। कस्बा के अंबेडकर  नगर में भी झांकी सजायी गई। इस मौके पर संतोष भारती, प्रमोद  कुमार, प्रदीप कुमार आदि रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी पहाड़ी पर स्थित संत रविदास मंदिर पर मेला लगा। मेले में कुल 22 गांव के रविदास मुर्तियों के जुलूस की झाकी आयी। । चकिया     संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाको में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed