फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sangh vocal on the suicide of Lekhpal in Fatehpur

Chandauli News: फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या पर संघ मुखर

Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sangh vocal on the suicide of Lekhpal in Fatehpur
फतेहपुर की बिंदकी तहसील में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या पर लेखपाल संघ मुखर हो गया है। शुक्रवार को जिले की ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में लेखपाल संघ के लोगों ने धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगो का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
लेखपाल संघ ने अपने मांग पत्र में मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम प्राथमिकी में दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही, मृतक लेखपाल की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों के उत्पीड़न और दबाव के कारण लेखपाल ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। अन्य मांगों में एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने, कम समय में अत्यधिक दबाव डालकर काम न कराने का निर्देश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, सामान्य/ उपनिर्वाचन एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन मानदेय देने और उन्हें निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ समान रूप से सूचीबद्ध करने की मांग भी की गई है। पदाधिकारियों ने कहा लेखपाल के परिजनों को न्याय मिलने तकआंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, रजनीश बघेल, कृष्ण कुमार मौर्य, सर्वेश शुक्ला, प्रशांत कुमार, रूपा सिंह, बिंदु कुमारी मौजूद रहीं। भदोही तहसील में बृजेश कुमार यादव, आनंद कुमार कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed