फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salesman beaten up for not giving free liquor

मुफ्त में शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा, सीसी कैमरा तोड़ा

Thu, 25 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten up for not giving free liquor
नौगढ़। स्थानीय थाना के मझगांवा कस्बे के पुलिया के पास मंगलवार की शाम शराब की दुकान पर फ्री में शराब न देने पर नशे में धुत चार भाईयों ने सेल्स मैन की पिटाई कर दी। बदमाशों ने दुकान का शीश और सीसी कैमरा भी तोड़ दिया। सेल्समैन का आरोप है कि दुकान के बाहर खड़ी डिग्गी को तोड़कर उसमें रखे बीस हजार रुपये भी निकाल लिए। सेल्स मैन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जयमोहनी निवासी विनोद यादव ने बुधवार को सुबह थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मझगावां कस्बे में पुल के पास तिराहे पर सरकारी विदेशी मदिरा की दुकान है। यहां वह सेल्समैन के रूप में काफी दिनों से काम करता है। आरोप है कि मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी नशे में धुत चार भाई दुकान पर आए। यहां री में शराब की मांग करने लगे। जब विनोद ने फ्री में शराब देने से मना कर दिया तब गुस्साए भाइयों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए शीशा के साथ दुकान में लगे सीसी कैमरा तोड़ दिया। दुकान के बाहर खड़ी साइकिल की डिग्गी को तोड़कर उसमें रखें 20 हजार रुपये निकाल लिए। यह देख लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को आता देख बदमाश वहां से भाग गए। थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed