फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salary of five secretaries of Naugarh block withheld, warning to BDO

नौगढ़ ब्लाक के पांच सचिवों का रोका गया वेतन, बीडीओ को चेतावनी

Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salary of five secretaries of Naugarh block withheld, warning to BDO
नौगढ़(चंदौली)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की खराब प्रगति पर नाराज मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को नौगढ़ ब्लॉक के पांच सचिवों का वेतन रोक दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव को चेतावनी दी गई है। उधर, बीडीओ ने इसी माह के अंत तक आवासों का निर्माण पूर्ण न होने पर लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड नौगढ़ में वर्ष 2020-21 में पीएम आवास योजना के तहत 581 लाभार्थियों को आवास आवंटित किया गया। जिनमें 585 के खाते में पहली किस्त 44 हजार रुपये भेजी गई। बाद में दूसरी किस्त 76 हजार रुपये भेजी गई है। आरोप है कि सात माह बीतने के बाद भी सचिव केवल 87 आवास पूरा करा पाए। क्षेत्र के मझगांई, विनायकपुर, जरहर, देवदत्तपुर, बैरगाढ़, मगरही, गंगापुर समेत अन्य गांवों में सीएम आवास के 198 लाभार्थियों के खाते में पहली और दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जून माह बीतने के बाद अभी तक 18 लोगों द्वारा छत का काम पूर्ण किया गया है। आवास योजना में लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं। लाभार्थियों को दिसंबर में पहली किस्त जारी की गई थी। जून माह बीतने के बाद भी आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। जबकि लाभार्थियों की दोनों किस्तें भी मई माह में खाते में पहुंच गईं थी। कार्य के प्रति रुचि न दिखाने और रिमाइंडर भेजने के बाद भी पंचायत सचिवों ने निर्माण कार्य पूर्ण कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों हुई समीक्षा के दौरान खराब प्रगति से नाराज सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव शिवबली प्रसाद, महेंद्र मौर्य, उपेंद्र साहनी, गुड्डू प्रसाद, महेंद्र प्रसाद का वेतन रोक दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने योजना में प्रगति नहीं होने पर निलंबन की भी चेतावनी दिया है। बीडीओ नौगढ़ सुदामा यादव ने बताया कि पंचायत सचिवों के द्वारा लगभग 250 लाभार्थियों को नोटिस जारी की जा चुकी है। माह जुलाई के अंत तक आवासों का निर्माण पूर्ण न होने पर लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed