फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   saiyadaraaja mein ilektraanik intaralaaking sistam kee huee shurooaat

सैयदराजा में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम की हुई शुरूआत

Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
saiyadaraaja mein ilektraanik intaralaaking sistam kee huee shurooaat
सचित्र-पीडीडीयू नगर। पं. दीनयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर सैयदराजा में आधुनिक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम की शुरूआत रविवार को हुई। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने इसकी शुरूआत की। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम की स्थापना से रेल परिचालन तेज गति से हो सकेगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल संरचना विकास और रेल परिचालन क्षमता वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सैयदराजा स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की गई। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने सैयदराजा स्टेशन पर नए सिस्टम के साथ रेल परिचालन का शुभारंभ किया। डीआरएम ने इलेक्ट्रनिक सिस्टम की स्थापना करने वाले रेलकर्मियों की टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की धोषणा की। इस दौरान बताया गया कि नया इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम 76 रूट की क्षमता सहित अत्याधुनिक सिग्नलिंग संबंधी सुविधाओं से युक्त है। इस नए सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही के लिए त्वरित ट्रैक सेट करने की सुविधा होने से रेल परिचालन में आसानी होगी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रौशन, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक रेहान रजा रिजवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed