फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sahara became clone trains on festivals

दीपावली और छठ पर घर आने के लिए सिर्फ क्लोन का ही सहारा

Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sahara became clone trains on festivals
पीडीडीयू नगर। दीपावली, डाला छठ और लगन में घर पहुंचना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई सहित अन्य स्थानों से पीडीडीयू नगर, आरा, पटना, गया सहित बिहार के इलाके में आने के लिए मात्र क्लोन ट्रेन ही सहारा रह गए हैं। इसमें भी रिजर्वेशन की शुरूआत होते ही सीटं भर जा रही हैं। राजधानी सहित अन्य कुछ स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ फर्स्ट और सेकेंड एसी की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल से बड़े पैमाने पर लोग महानगरों में रोजगार के लिए बसे हैं। कोरोना काल के दौरान श्रमिक वापस लौटे थे लेकिन बड़ी संख्या में वे वापस भी लौटे हैं। अब दीपावली, छठ और लगन में शामिल होने के लिए लौटना चाह रहे हैं लेकिन ट्रेनों में सीट फूल है। कोरोना के बाद रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेने चलाई है। बावजूद इसके डाउन की ट्रेनों में नवंबर माह में सीट मिलनी मुश्किल दिख रही है। दिल्ली, अहमदाबाद से आने से के लिए क्लोन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में दस दिन पहले आरक्षण मिल रहा है लेकिन इसके लिए भी यात्रियों को लाइन लगानी पड़ रही है। इसका कारण है कि आरक्षण शुरू होते ही सीट फूल हो जा रही है। अन्य फेस्टिवल ट्रेनों में अहमदाबाद से पीडीडीयू नगर के लिए अहमदाबाद मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 14 और भावनगर आसनसोल एक्सप्रेस मे आठ दिसंबर के बाद ही सीट उपलब्ध है। दिल्ली के आने के लिए नीलांचल, महानंदा, कामाख्या नई दिल्ली, महाबोधि, पुरुषोत्तम सहित अन्य ट्रेनों में दिसंबर के पहले सीट उपलब्ध नहीं है। चेन्नई से आने के लिए गया एक्सप्रेस में 24 नवंबर के बाद, यशवतंपुर दानापुर एक्सप्रेस में 19 नवंबर और संघमित्रा एक्सप्रेस में पांच दिसंबर के बाद ही सीट उपलब्ध है। यही हाल मुंबई से आने वाली ट्रेनों का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed