फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rush at temples

दर्शन के लिए मंदिरों में तांता

Tue, 09 Aug 2016 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rush at temples
जलाभिषेक करते भक्त।
सावन के तीसरे सोमवार को सुबह सुबह हो रही बारिश के दौरान भीगते हुए लोग शिवालयों में पहुंचने लगे। जहां लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। आस्था में सराबोर श्रद्धालु सुबह होते ही बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि लेकर पहुंचने लगे। सुबह से ही दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रात में मंदिर बंद होने तक चलता रहा। घरों में भी बहुत से लोगों ने रुद्राभिषेक कराया। सावन का सोमवार होने से पुरोहित भी काफी व्यस्त रहे।
विज्ञापन

नगर  के कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी रोड स्थित शक्ति  शिव मंदिर, एलबीएस कटरा स्थित  संकट हरण दरबार, शाहकुटी, काली महाल,  चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी,  मानसनगर, डीजल कालोनी सहित अन्य शिव मंदिरों  पर सोमवार की सुबह से ही भीड़ जुटने लगी और हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे। शिवालयों पर सुबह से देर रात तक घंटे  घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। चंदौली जिला मुख्यालय  स्थित मां  काली मंदिर, महावीर मंदिर,  श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर, कोट  स्थित शिव  मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों  में स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी  रही। वहीं शिकारगंज के बाबा जागेश्वरनाथ धाम में सोमवार  को भक्तों की कतार लगी। सुबह आरती के बाद गर्भगृह का द्वार खुलते ही  भक्तों ने जयकारे लगाए और कतारबद्ध होकर भगवान शिव का  जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed