फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rural Are cleaning the village

ग्रामीण कर रहे गांव की सफाई

Fri, 04 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
 rural Are  cleaning the village
समग्र लोहिया गांव के रूप में चयनित बरहनी विकास खंड के पौनी गांव में साफ
विज्ञापन
सफाई कराने की फरियाद नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने स्वयं फावड़ा और झाड़ू उठा लिया। तीन दिनों से ग्रामीण नाली और सड़क की सफाई मे        जुटे हैं।


 गांवों में नियुक्त सफाई कर्मी या तो आते नहीं है और यदि आते भी है तो सफाई का कोरमपूर्ति करते है।

 पौनी गांव में भी नालियों की साफ  सफाई न होने से गंदगी से पट चुकी है वहीं सड़कों पर कूड़ों  का अंबार  है। इसकी शिकायत ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के अलावा जिलास्तरीय अधिकारियों से भी की लेकिन गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई। गांव के यादवेन्द्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार से गांव के एक दर्जन युवाओं ने हाथ में फावड़ा, झाड़ू  ले नालियों की सफाई शुरू की यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहा।

अभियान में जुटे त्रिलोकीनाथ, नसीम, बृजेश, शिव कुमार, नरायन, पिंटू, रणजीत, राम दयाल आदि ने बताया कि गंदगी की वजह से गांव में बीमारियों का प्रकोप होने लगा। इस संबंध में गांव के प्रधान आरबी सिंह ने बताया कि  गांव में सफाई होती है लेकिन कहीं कमी रह जाती है।


हालांकि ग्रामीणों ने अभियान चलाकर अच्छी पहल की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत ओमप्रकाश ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता की वजह से ध्यान नहीं दे सका। शीघ्र ही अभियान चलेगा।
साफ सफाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed