फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Run a campaign to stop illegal vehicle stands: DIG

अभियान चलाकर बंद कराएं अवैध वाहन स्टैंड : डीआईजी

Fri, 14 Jun 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Run a campaign to stop illegal vehicle stands: DIG
चंदौली। डीआईजी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में अगर कहीं अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हुआ तो थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाकर अवैध वाहन स्टैंड बंद कराने के निर्देश दिए। वह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीआईजी ने कहा कि बकरीद पर थाना प्रभारी चौकसी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें। उन्होंने पशु तस्करी रोकने, अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने और उनकी अवैध संपत्तियां कुर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी कमरों से बाहर निकलें और जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। जनसुनवाई में पीड़ितों की बात शिकायत सुनें और बीट प्रभारियों की हर हफ्ते समीक्षा करें। साइबर क्राइम के शिकार व्यक्ति को बेवजह मत दौड़ाएं। साइबर थाने में उसका मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाए। उसके बाद जिला प्रभारी तय करेंगे कि मामले की विवेचना किससे कराएंगे। साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने के साथ लोगों को जागरूक करें। उन्होंने एसपी डॉ. अनिल कुमार को निर्देश दिया कि जो शिकायतों का समाधान समय पर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed