फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rules are set to become human

मनुष्य बनने के लिए निर्धारित किए गए हैं नियम

Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rules are set to become human
धानापुर क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में चल रहे चतुर्माय यज्ञ में बृहस्पतिवार को संत जीयर स्वामी ने कहा कि मनुष्य बनने के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि केवल जन्म ले लेने से कोई मनुष्य नहीं हो जाता। मनुष्यता प्राप्त करने के लिए अलग से शिक्षा प्रणाली पर ध्यान देना होगा। मनुष्यता के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। रावण ने वरदान मांगा था कि नर और वानर के सिवाय किसी दूसरे के हाथों उसकी मौत न हो क्योंकि वह जानता था कि दुनिया में कोई मनुष्य हो ही नहीं सकता है।
विज्ञापन

कहा कि जन्म लेते ही मानव तीन प्रकार के ऋण से घिर जाता है। इनमेंमाता पिता, ऋषि व देवताओं का कर्ज शामिल है। माता पिता के तेज से पैदा होने के कारण उनके कर्जदार हुए। माता-पिता के ऋण से उऋण होने के लिए उनके कड़े स्वभाव को बर्दाश्त करना चाहिएक्योंकि माता-पिता भी आपको बर्दाश्त कर चुके हैं। पत्नी के प्रति स्नेह रखिए लेकिन माता-पिता नहीं होते तो पत्नी से स्नेह नहीं होता। माता-पिता को उदास, निराश, अपमानित करने वाले की रक्षा देवता भी नहीं करते। ऐसा करने वाला नरक का भागी होता है। इसलिए माता-पिता को कष्ट नहीं देना चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed