Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rs 3.40 lakh swindled from station superintendent by caller posing as his son

Chandauli News: बेटे की आवाज में फोन कर स्टेशन अधीक्षक से ठगे 3.40 लाख रुपये

Thu, 05 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.40 lakh swindled from station superintendent by caller posing as his son
पीडीडीयू नगर। साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से बेटे जैसी आवाज तैयार कर डीडीयू जंक्शन पर तैनात एक स्टेशन अधीक्षक से 3.40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को बंगलूरू पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने की बात कही। इसके बाद मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर रुपये मांगे। बेटे जैसी आवाज सुनकर स्टेशन अधीक्षक घबरा गए और बिना सत्यापन किए बताए गए खाते में रकम भेज दी। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मुगलसराय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

नगर की यूरोपियन कॉलोनी निवासी पीड़ित डीडीयू जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बंगलूरू के बोरी बोरी पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर बताया। उसने दावा किया कि उनका बेटा दुष्कर्म के एक मामले में पकड़ा गया है और पुलिस हिरासत में है। यह सुनकर स्टेशन अधीक्षक घबरा गए और बेटे के बारे में जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने उन्हें भरोसे में लेने के लिए एआई तकनीक से तैयार बेटे जैसी आवाज सुनाई। इससे स्टेशन अधीक्षक को लगा कि वास्तव में उनका बेटा ही मुसीबत में है। ठगों ने मामले को रफा-दफा कराने और बेटे को कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर तत्काल रुपये देने को कहा। परिवार की प्रतिष्ठा और बेटे को जेल जाने से बचाने की चिंता में वह ठगों के जाल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साइबर अपराधियों ने उन्हें बैंक खाते का विवरण और भुगतान के लिए स्कैनर भेजा। स्टेशन अधीक्षक ने स्कैनर के माध्यम से 3.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संदेह होने पर उन्होंने बेटे से संपर्क किया तो ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इनसेट
-----
अपनों की आवाज सुनकर भी न करें जल्दबाजी
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी अब एआई तकनीक से लोगों की आवाज की नकल तैयार कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में किसी परिचित या परिजन की आवाज में आपात स्थिति बताकर तत्काल रुपये मांगने पर सतर्क रहें। पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी, मुकदमे या बदनामी का डर दिखाने वाले फोन पर भी भरोसा न करें। रुपये भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति को उसके पुराने नंबर पर खुद फोन कर पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति के भेजे खाते या स्कैनर पर जल्दबाजी में रकम ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या आधिकारिक साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed