{"_id":"629dd35de22a01202c178c6a","slug":"rs-13-lakh-looted-by-shooting-in-broad-daylight-in-chandauli-miscreants-absconding-in-film-style","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime News: चंदौली में दिनदहाड़े गोली मारकर 13.3 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: चंदौली में दिनदहाड़े गोली मारकर 13.3 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में फरार हुए बदमाश
Mon, 06 Jun 2022 03:43 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:43 PM IST
सार
चंदौली के सैयदराजा बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास पैसे जमा करने जा रहे दो लोगों को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चंदौली के सैयदराजा बाजार की घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में होसलाबुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गोली भी चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। मौके पर जिले के शीर्ष पुलिस आधिकारी पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सैयदराजा निवासी भूप सिंह के पेट्रोल पंप सहित कई कारोबार हैं। उनके कर्मचारी इस्लाम और बीके श्रीवास्तव कार से 13 लाख 30 हजार रुपये लेकर सोमवार दोपहर दो बजे के करीब बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचे। कार से उतरकर दोनो बैग लेकर जैसे ही बैंक की ओर बढ़े तो अचानक से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग पर झपटा मारा।
विज्ञापन
बैग नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने गोली चलाई जो इस्लाम के पैर को छूकर निकल गई। दहशत के कारण उन्होंने बैग छोड़ दिया। बदमाश असलहा लहराते बैग लेकर नेशनल हाईवे की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी जांच पड़ताल में जुटे हैं। घटना स्थल से सैयदराजा थाना महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन