फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF jawan returning home from duty dies in road accident

Chandauli News: ड्यूटी से घर लौट रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत

Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
RPF jawan returning home from duty dies in road accident
अलीनगर थाना क्षेत्र के बबुरी मुगलसराय मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से आरपीएफ जवान प्रदीप कुमार यादव 27 वर्ष की मौत हो गई। जवान बबुरी थाना क्षेत्र के भास्करपुर करनौल का मुख्य निवासी था और गोंडा में तैनात था। बृहस्पतिवार की रात घर जाते समय हादसा हुआ। रात को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय भी पहुंच गए।
विज्ञापन


बबुटी थाना अंतर्गत भष्करपुर गांव निवासी कोटेदार भोनु यादव के तीन पुत्रों में मझले पुत्र प्रमोद कुमार यादव वर्ष 2019 में आरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में गोंडा जिले के रेलवे स्टेशन पर तैनाती थी। प्रमोद बृहस्पतिवार की रात छुट्टी लेकर अपने घर भास्करपुर के लिए आ रहे थे। लेकिन मुगलसराय-बबुरी मार्ग पर पांडेपुर पहुंचते ही किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम आरपीएफ तथा पुलिस के जवानों के द्वारा जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed