फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rope stuck around neck while swinging, sister dies, brother serious

Chandauli News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की एसआईटी जांच की मांग, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कब चलेगा बुलडोजर

Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rope stuck around neck while swinging, sister dies, brother serious
पीडीडीयू नगर में रोहिताश पाल के परिजनों को ढांढस बंधाते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, नेत
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की एसआईटी जांच की मांग, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कब चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

-पीडीडीयू नगर में 18 नवंबर को दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हुई हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। रविवार को सबसे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रोहिताश पाल के परिजनों से मिले और प्रेसवार्ता में कहा कि हम सरकार से एसआईटी जांच की मांग करते हैं।
वहीं इसके बाद पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि योगी जी बुलडोजर की कार्रवाई की बात करते हैं। यहां कब बुलडोजर चलेगा। पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनकर ने कहा कि पांच दिन बाद आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है, हम थाने का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल भी पीडीडीयू नगर पहुंचे और कहा कि जरूरत पड़ी तो पूरा जिला बंद कर आंदोलन किया जाएगा। वहीं भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह और भाजपा के भदोही सांसद विनोद बिंद भी पहुंचे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों को मिल रहा सरकार का संरक्षण--श्यामलाल
सचित्र---15
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दवा कारोबारी रोहिताश पाल की 18 नवंबर को हुई हत्या के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल यादव नगर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।
परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। प्रदेश में सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं दिख रही है। पहले भी जिले में पांच से छह मामले में हत्यारे नहीं पकड़े गए। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग की, ताकि वास्तविक दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक व्यापारी की हत्या से व्यापार जगत में दहशत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और मामले को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विरोधी दल के नेता लाल बिहारी, चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
---------------------------------
पाताल से अपराधी खोजकर लाने का दावा, यहां क्यों नहीं हुआ पूरा-विश्वनाथ
----
सचित्र--14
----
चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रोहिताश पाल के परिजनों से रविवार को मुलाकात की। उन्होंने घटना के 5 दिन बाद एक भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बसपा प्रतिनिधिमंडल ने रोहिताश पाल के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि कहीं भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे पाताल लोक में छुपा हो उसे ढूंढकर अंजाम तक पहुंचाया जाएगा पर यहां अपराधी क्यों नहीं पकड़ पाए हैं। पांच दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इसको लेकर आईजी और एसओ से बात की गई। बसपा के प्रतिनिधिमंडल में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और याहिया खान समेत अन्य मौजूद रहे।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूरा जिला करेंगे बंद
पीडीडीयू नगर। दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल चंदौली पहुंचे और मृतक के आवास व घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवंगत व्यापारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं व्यापारियों संग धरना देकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि भरे बाजार में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यापारी समाज अब चुप नहीं बैठेगा। सोमवार को वह डीजीपी से मिलकर मांग करेंगे कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर असल साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाए। साथ ही मृतक परिवार को शासन से उचित मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई में और देरी हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा और जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने तक का निर्णय लिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि प्रशासन का 72 घंटे का अल्टीमेटम बीत चुका है, लेकिन हत्या के सुराग तक सामने नहीं आए। अब व्यापारी उग्र आंदोलन को तैयार है, जल्द जिला बन्द का आह्वान किया जाएगा। प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जरुरत पड़ी तो प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा।
इस दौरान राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, महमूद आलम, अखिल पोद्दार, राहुल जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, देशदीप मित्तल, विकास सिंह, मोहम्मद अफजल, मनोज केशरी, अजय गुप्ता, शिब्लू, राजीव विश्वकर्मा, अंकित जायसवाल, प्रदीप कुमार, पंकज पाण्डेय, भानु यादव रहे।
ऐसी कार्रवाई होगी की अपराधी की रूह कांप जाएगी-सुशील सिंह

पीडीडीयू नगर। दिवंगत दवा कारोबारी रोहिताश पाल के मुगलसराय स्थित रवि नगर आवास पर रविवार को विधायक सुशील सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा ढांढस बंधाया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों व साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हृदय-विदारक घटना हम सभी के लिए दुखद है। अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह कानून के दायरे से बाहर नहीं रह सकेगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराध करने और कराने वालों कि रूह कांप जाएगी और मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश व डीजीपी वाराणसी से बात किए और कहें कि जल्द से जल्द हत्याकांड में शामिल लोगों पर कार्रवाई करें इस दौरान राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाअध्यक्ष ,सदानंद दुबे , शुभम जायसवाल विशाल तिवारी, महेंद्र पटेल सभासद,सुनील विश्वकर्मा सभासद, शैलेंद्र गुप्ता सभासद, कुंदन सिंह ,विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पूरा प्रदेश करा दूंगा जाम, पांच दिन कैसे बीते-जेपी धनकर
पीडीडीयू नगर। पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनकर रविवार को रोहिताश पाल के परिजनों से मिले। इस दौरान मुगलसराय थानाध्यक्ष गगनराज सिंह के सामने उग्र हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे समाज के रोहिताश की हत्या के पांच दिन हो गए लेकिन अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई। सीएम योगी बुलडोजर चलवाने की बात करते हैं, वो कहां है। कहा कि मैं अभी मुगलसराय थाना घेरने जा रहा हूं, पूरा प्रदेश जाम कर दूंगा। हालांकि मुगलसराय इंस्पेक्टर की कार्रवाई करने के बाद पर वे मान गए। कहा कि पूरे देश में मेरे समाज के लोगों के साथ घटनाएं हो रही हैं और सत्ता के लोग मौन साधे हुए हैं पर हमलोग अब मौन नहीं रहेंगे। संवाद
हत्यारा कहीं भी छुपा होगा, बच नहीं पाएगा—साधना सिंह
चंदौली। पीडीडीयू नगर में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या के बाद राज्यसभा सांसद साधना सिंह रविवार को उनके आवास पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
सांसद ने कहा कि अपराधी चाहे जहां भी छिपा हो, उसे खोजकर निकाला जाएगा। अपराध करने वालों पर योगी सरकार किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। पीड़ित परिवार के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय हर हाल में मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed