फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rohit was murdered by a wedding light carrier over a dispute regarding riding a scooter.

Chandauli News: स्कूटी पर बैठने के विवाद में शादी में लाइट ढोने वाले ने की थी रोहित की हत्या

Wed, 03 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rohit was murdered by a wedding light carrier over a dispute regarding riding a scooter.
मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में रोहित साहनी का हत्यारोपी संदीप यादव उर्फ भोदू । संवाद
पीडीडीयू नगर, चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में 30 नवंबर की रात हुई रोहित साहनी की हत्या शादी में स्कूटी पर बैठने के मामूली विवाद के बाद हुई थी। बरात में लाइट की बैटरी ढोने वाले संदीप यादव ने सिर कूंचकर रोहित की हत्या कर दी। उसके बाद शव को बोरे से ढक दिया। सीसीटीवी फुटेज से पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने संदीप यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मढि़या स्थित एक लॉन में मौसेरी बहन की बेटी की शादी में बहादुरपुर गांव का रोहित साहनी आया था। बरात आने के बाद वह कुछ मीटर गली में चला गया। वह सबसे पहले गली में खड़े ऑटो पर बैठा उसके बाद पास खड़ी स्कूटी पर बैठने लगा। इसी दौरान बरात में लाइट का बैटरी लेकर आया संदीप भी स्कूटी पर बैठने लगा। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। रोहित ने संदीप को एकाद थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद दोनो झगड़ते हुए करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित बनारसी पटेल के प्लॉट पर पहुंचे। जहां मकान का निर्माण चल रहा था। वहीं पड़ी ईंट से संदीप ने रोहित के सिर पर वार किया। इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद लाइट की बैटरी ढोने वाला संदीप वहां से भाग आया। शव को लोग देख लेंगे और वह पकड़ा जाएगा इसके डर से वह फिर वहां पहुंचा और रोहित का पैर खींचकर कुछ दूर ले गया और वहां पड़ी बोरी से ढक दिया। सुबह शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद रोहित के भाई के तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

इनसेट
सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़ाई करते दिखे
गली में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर बैठने को लेकर विवाद और गली में झगड़ते हुए रोहित और संदीप दिखे। रोहित को तो लोग पहचान गए लेकिन दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद गहराई से जांच की तो वहां एक बुजुर्ग भी दिखे जो दोनों को झगड़ा करने से मना कर रहे थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात बताई। पुलिस ने सोमवार को मढि़या निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। संदीप ने पूरी घटना पुलिस को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट
मामूली विवाद में आठ दिनों में दूसरी हत्या
पीडीडीयू नगर। आज छोटे-छोटे और मामूली विवाद में लोग एक दूसरे के जान लेने में भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। चंदौली में मात्र 8 दिनों में बाइक साइड करने और बैठने के मामूली विवाद में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। 23 नवंबर को सैयदराजा के काजीपुर निवासी युवक की बाइक साइड करने के विवाद के बाद छह लोगों ने लाठी-डंडे और खाली बोतल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं 30 नवंबर को मुगलसराय थाना क्षेत्र के मढि़या में स्कूटी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में रोहित साहनी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई।

-------------------
तनाव और नशे में लोग खो रहे आपा
कीनाराम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ.नितेश सिंह ने बताया कि देश में रोडरेज की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। वाहन को लेकर अक्सर लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। क्रोध और जीवन में अत्यधिक तनाव बड़ा कारण है। इसके अलावा, अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं उनमें शराब और नशीली दवाओं का दुरुपयोग करने की संभावना अधिक होती है।

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में रोहित साहनी का हत्यारोपी संदीप यादव उर्फ भोदू । संवाद

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में रोहित साहनी का हत्यारोपी संदीप यादव उर्फ भोदू । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed