फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   roads will be repaired

सड़कें दुरुस्त करने को बनी योजना

Mon, 17 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Mon, 17 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने संबंधी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग योजना को मूर्त रूप देते की तैयारी में लग गया है। जनपद की कुल 2800 सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। कई योजनाओं का टेंडर भी कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 143 लाख और अन्य जिला मार्ग के लिए 151 लाख रुपये की कार्य योजना बनाई गई है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मिथिलेश कुमार के अनुसार आगामी एक मई से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान शुरू करा दिया जाएगा।       
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का जो फरमान जारी किया था उसपर अमल शुरू हो चुका है। जिले की बात करें तो यहां कुल 2800 सड़कें हैं, जिनमें से खराब सड़कों को ठीक किया जाना है। शासन स्तर से 200 किमी दूरी की सड़कों के नवीनीकरण हेतु 22 करोड़ रुपये कर स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। जबकि प्रथम किश्त के रूप में छह करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को मिल भी चुके हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 143 लाख और अन्य जिला मार्ग के लिए 151 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक मुगलसराय चकिया मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। जबकि अन्य मार्गों के सुधार के लिए एक मई से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed