फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roads of four civic bodies not built for last five years, now DUDA sent proposal

Chandauli News: पांच वर्षों से नहीं बनीं चार निकायों की सड़कें, अब डूडा ने भेजा प्रस्ताव

Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Roads of four civic bodies not built for last five years, now DUDA sent proposal
जिले की चार निकायों की सड़कें पिछले पांच सालों से एक बार भी नहीं बन पाई हैं। मरम्मत के अभाव में ज्यादातर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। मरम्मत के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण ने अब 1.63 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से धन अवमुक्त होते ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर डूडा चारों नगर निकायों में कुल सात सड़कों को दुरुस्त कराएगा।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पंचायतें सैयदराजा, चंदौली और चकिया हैं। वहीं एक नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर है। शासन स्तर से कार्य के सापेक्ष धन नहीं मिलने के कारण इन क्षेत्रों में सड़कों की बुरी स्थिति है। आलम यह है कि पांच वर्षों से सड़कों की मरम्मत ही नहीं हो पाई है। सड़कों को स्थिति को सुधारने के लिए सांसद और क्षेत्रीय विधायकों ने डूडा को सड़कों की सूची सौंपी थी।
विज्ञापन

डूडा की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलीन बस्ती विकास योजना के तहत छह व मूलभूत नगरीय सुविधाएं एवं आवास योजना के तहत एक यानि कुल सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। शासन से धन मिलने के बाद नगर पंचायत सैयदराजा और चकिया में एक-एक, नगर पंचायत चंदौली में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं नगर पालिका पीडीडीयू नगर क्षेत्र में तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना अधिकारी डूडा संजय मौर्य ने बताया कि सात सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से धन अवमुक्त होने के बाद टेंडर की प्रकिया पूर्ण कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कोट---
नगर निकायों के सात सड़कों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पैसे अवमुक्त होने पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। वहीं नगर निकायों के छह सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।-संजय मौर्य, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed