फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roads and drains worth 30 lakh to be constructed across six wards.

Chandauli News: छह वार्डों में 30 लाख से बनेगी सड़क और नाली

Fri, 28 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains worth 30 lakh to be constructed across six wards.
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में खराब सड़कों और नालियों की मरम्मत व निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। पालिका की ओर से छह वार्डों में करीब 30 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में गड्ढों को भस्सी और जीएसबी से भरने पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों कार्यों का स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर के कई वार्डों में सड़कें जर्जर होने के साथ नालियों की स्थिति भी खराब है। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ गई है। सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए पालिका ने विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार वार्ड संख्या चार गिधौली में दो स्थानों पर इंटरलॉकिंग और जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जाएगा। महमूदपुर में एक स्थान पर नाली की मरम्मत तथा दूसरे स्थान पर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 11 मवई भाग-1 में आरसीसी ह्यूम पाइप डालने के साथ इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वार्ड संख्या 13 कालीमहाल में सीसी रोड का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 15 लाठ नंबर-2 भाग-2 में भस्सी भराई के साथ रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या 17 ईस्टर्न बाजार स्थित महात्मा गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर गांधी प्रतिमा के सामने स्लैब और प्लेटफार्म का निर्माण होगा। इसी वार्ड में एक सीसी रोड और नाली की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका सीमा के विभिन्न वार्डों में गड्ढों को भस्सी और जीएसबी से भरने के लिए अलग से 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

कोट--
नगर पालिका की ओर से इन कार्यों का स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बरसात समाप्त होते ही टेंडर कराकर अतिशीघ्र कार्य शुरू करा दिया जाएगा।--सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article