फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road to Sikatiya-Taranpur Closed; Resentment Expressed

Chandauli News: सिकटिया-तारनपुर जाने वाला मार्ग बंद, जताई नाराजगी

Sat, 18 Apr 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Road to Sikatiya-Taranpur Closed; Resentment Expressed
चंदौली। रेलवे से सटे सिकटिया और तारनपुर जाने वाले मार्ग को रेलवे की ओर से बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका जा रहा है। इसका ग्रामीणों और सपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम सपा नेताओं ने काम रोकवा दिया। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम और रेलवे के सीनियर डीसीएम को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि गांव के लोग रेलवे की भूमि से होकर आवागमन करते हैं। रेलवे अपनी भूमि पर बैरिकेडिंग कर रहा है। इससे गांव के लोगों का आवागमन बंद हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बताया कि रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे को अपने क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाके के लोगों की समस्या को देखना चाहिए। एडीएम को पत्रक सौंप कर गांव के लोगों के लिए रास्ता देने की मांग की। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, चंद्रशेखर यादव आदि चेताया कि यदि समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, बैजनाथ यादव, औसाफ अहमद, रजत वर्मा, इकबाल, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed