फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road stones started falling apart in 17 months

Chandauli News: 17 महीने में उखड़ने लगीं सड़क की गिट्टियां

Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Road stones started falling apart in 17 months
इलिया। चंदौली जिले को बिहार से जोड़ने वाले महराइच मार्ग 17 महीने में ही बदहाल होने लगा है। 5.60 करोड़ रुपये से बनी सड़क की गिट्टियां जगह-जगह उखड़ने लगी हैं। इससे जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलिया स्थित मालदह पुल से महराइच बिहार बॉर्डर तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 5.60 करोड़ रुपये से कराया गया था। 27 मार्च 2025 को चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने इसका लोकार्पण किया था। करीब 17 महीने बाद ही जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं। स्थानीय निवासी मिथिलेश कुमार, रविरंजन कुमार, मनोज, सदानंद, विकास, आकाश, सुरेश, त्रिभुवन, ब्रह्मानंद, इंद्रासन का कहना है कि सड़क की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सड़क से गिट्टियां उखड़ने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि सड़क खराब हो रही है तो इसकी जांच कराकर तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed