{"_id":"5e5d59d48ebc3eeb4d7aa301","slug":"road-is-bad-how-will-industrial-development-happen-chandauli-news-vns513926363","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क है खराब, कैसे होगा औद्योगिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क है खराब, कैसे होगा औद्योगिक विकास
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में क्षतिग्रस्त सड़क।
- फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। वाराणसी और चंदौली का संयुक्त औद्योगिक क्षेत्र रामनगर में सड़कों की हालत जर्जर है। जर्जर सड़क पर औद्योगिक क्षेत्र की गाड़ी कैसे दौड़ेगी, यह उद्यमियों की समझ में नहीं आ रहा है। उद्योग बंधु की बैठक में अक्सर ही खराब सड़कों का मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया फेज वन और दो में विभक्त है। यहां चार सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं लेकिन आज तक सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी है। ऐसे में उद्यमियों को दिक्कत हो रही है। यूपीएसआईडीसी के नियंत्रण वाले इलाके में कुछ सड़कों की मरम्मत हुई है लेकिन इससे सटे पटनवा ग्राम पंचायत में आने वाली इकाइयों तक जाने के लिए तो सड़क ही नहीं बन सकी है। गर्मी में तो वाहनों का आवागमन हो जा रहा है लेकिन बारिश होते ही दिक्कत बढ़ जाती है। इससे व्यवसायिक गतिविधियों के धीमे होने की आशंका है। उद्यमियों के अनुसार हर बार यूपीएसआईडीसी अथवा जिला प्रशासन के साथ बैठक में खराब सड़कों का ही मुद्दा उठाया जाता है लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
कोट--01. औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। यहां गड्ढों और उड़ने वाली धूल के चलते बाहर से खरीददार दोबारा क्षेत्र में नहीं आना चाहते हैं। आरके चौधरी
विज्ञापन
-रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क संख्या सात में 750 मीटर सीसी रोड की पटरी नहीं बनी है। इसी क्षेत्र के अन्य सड़कों की स्थिति खराब है। पावर हाउस के दक्षिणी क्षेत्र पटनवा ग्राम पंचायत मेेेें लगभग 50 इकाइयां है, उन इकाइयों तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है।
डीएस मिश्र
अध्यक्ष राम नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में पुलिस चौकी से उत्तर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों की स्थिति खराब है। सड़क के नाम पर गड्ढे हैं। सीसी रोड के मरम्मत का काम शुरू हुआ लेकिन यह पूरा कब होगा, उद्यमी इसकी राह देेख रहे हैं।
राकेश जायसवाल, महामंत्री रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज वन में सड़कों की स्थिति खराब है। यदि इसे नहीं बनाया गया तो बारिश में स्थिति और बदहाल हो जाएगी।
सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष, रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
इंडस्ट्रीयल एरिया के विकास की जिम्मेदारी यूपीएसआईडीसी के ऊपर है। इसके तहत आने वाले इलाके में सड़कों की कुछ मरम्मत हुई लेकिन पटनवा इलाके के इकाइयों तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है। उद्यमी सुुुरेन्द्र सोनी
औद्योगिक क्षेत्र के विकास की बात होती है लेकिन सड़कों की स्थिति नहीं सुधर रही है। उद्यमी उच्चाधिकारियों के बैठक में हर बार सड़क मरम्मत की मांग करते हैं लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
वरिष्ठ उद्यमी रतन सिंह
औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बदहाल होने से उत्पादित माल को गंतव्य तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है।
उद्यमी सुरेश पटेल
08. जिले के विकास में औद्योगिक इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। औद्योगिक इकाइयां न सिर्फ क्षेत्र का विकास करती हैं बल्कि रोजगार सृजन भी करती हैं, लेकिन खराब सड़क औद्योगिक विकास को प्रभावित कर रही है।
उद्यमी अरविंद भलोटिया
रिपोर्ट -अखिलेश सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2900