फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road accident in Chandauli Girl child dies due to hit by bike angry villagers jammed road

चंदौली: बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Wed, 29 Dec 2021 10:55 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Dec 2021 10:55 AM IST
सार

चंदौली के सैयदराजा मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नई बाजार-सैयदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया के समीप चक्का जाम कर दिया है। 

विज्ञापन
Road accident in Chandauli Girl child dies due to hit by bike angry villagers jammed road
चंदौली में चक्का जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सैयदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया गांव के समीप ग्रामीणों ने बुधवार सुबह चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोप लगाया कि उक्त बाइक को नई बाजार कस्बा निवासी युवक चला रहा था।

विज्ञापन


बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामाणों ने बुझवार सुबह चक्का जाम कर मुआवजा और बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली की पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिघवट कुटिया गांव निवासी संतोष राजभर की सात वर्षीय पुत्री अनामिका मंगलवार को दोपहर में सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच सैयदराजा की ओर से आ रही बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची को आनन-फानन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार सुबह नई बाजार-सैयदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया के समीप चक्का जाम कर दिया है।  पुलिस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed