{"_id":"61c94985cf739501673654dc","slug":"road-accident-in-chandauli-due-to-fog-havoc-bus-coming-from-bokaro-to-varanasi-overturned-on-gt-road-many-passengers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: चंदौली में बेकाबू होकर पलटी बोकारो से बनारस आ रही बस, कई यात्री घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: चंदौली में बेकाबू होकर पलटी बोकारो से बनारस आ रही बस, कई यात्री घायल, चार की हालत गंभीर
Mon, 27 Dec 2021 10:35 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:35 AM IST
सार
बोकारो स्टील सिटी से सवारी लेकर बस वाराणसी के लिए चली थी। सोमवार सुबह छह बजे
चंदौली के रेवसा गांव के समीप कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
चंदौली में सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोमवार सुबह छह बजे एक बस कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की शिकार बस बोकारो से वाराणसी जा रही थी। घटना में 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चंदौली के अलीनगर थाना के रेवसा गांव के समीप हुआ।
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो स्टील सिटी से सवारी लेकर बस वाराणसी के लिए चली थी। सुबह छह बजे बस अलीनगर के रेवसा गांव के समीप पहुंची थी। रास्ते मे घना कोहरा के कारण आगे नहीं दिखा और बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे बस में सवार 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। राहत बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में चार यात्रियों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरे साधन से वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची दरोगा की जान, दो बदमाश घायल