फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RLD leaders reached villages and localities to listen to the problems of the people.

Chandauli News: गांव-मोहल्लों में लोगों की समस्या सुनने पहुंचे रालोद के नेता

Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders reached villages and localities to listen to the problems of the people.
छानबे विकासखंड के विजयपुर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय लोकदल आपके द्वार अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रालोद युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी चौधरी चरण सिंह के विचारों और उद्देश्यों पर चलती है। किसानों के हित और जनविकास को प्राथमिकता देते हुए अब गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रालोद को केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पार्टी कहना गलत है। पार्टी किसानों, नौजवानों और समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज उठाती है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह, अजीत सिंह और जयंत चौधरी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि रालोद स्वच्छ राजनीति के लिए जानी जाती है। उन्होंने किसानों और युवाओं से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता महेशदत्त मिश्र ने की और संचालन जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम को शिवशंकर पांडेय, कमलेश यादव, ठाकुर राकेश सिंह, धर्मराज, पंचू पटेल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राजन चौबे, संजय सिंह, कल्लू तिवारी, आनंद सिंह, बबलू मिश्रा, आलोक पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed