फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rewarded cow smuggler of 50 thousand, on the run for two years, arrested

Chandauli News: दो साल से फरार 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rewarded cow smuggler of 50 thousand, on the run for two years, arrested
चंदौली। एसटीएफ फील्ड यूनिट गौतम बुद्ध नगर और कोतवाली चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी राजदेव शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह गोवंश तस्कर के मामले में साल 2024 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र स्थित अहमदगंज फ्लाईओवर के पास से की गई। चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजदेव शर्मा निवासी पद्मनातपुर, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोतवाली चंदौली में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। एसपी ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को बड़े साहब के ढाबे और नवीन मंडी के पास सर्विस लेन पर एक डीसीएम वाहन से 22 जीवित और तीन मृत गोवंश बरामद किए गए थे। वाहन में मौजूद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में राजदेव शर्मा का नाम सामने आया था। वह वाहन का स्वामी बताया गया। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर घोषित 25 हजार रुपये के इनाम को फरवरी 2026 में बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed