फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolution to create a child labor-free panchayat, campaign will run until June 12

Chandauli News: बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प, 12 जून तक चलेगा अभियान

Mon, 25 May 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Resolution to create a child labor-free panchayat, campaign will run until June 12
धानापुर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में शामिल लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
धानापुर। विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। शनिवार को ब्लॉक सभागार में बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सहयोग मांगा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके इनायतपुर, नेगुरा, कंधारपुर, नौरंगाबाद, प्रह्लादपुर, मठउछालगिरि एवं निदिलपुर ग्राम पंचायतों को 12 जून तक बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मजदूरी से मुक्त कर विद्यालयों से जोड़ना है। बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी, जो स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय में नामांकित कराने का कार्य करेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बाल श्रम रोकने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। बैठक के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, बीईओ अवधेश नारायण सिंह, केपी सिंह, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी हरिसंकर सिंह, प्रह्लादपुर प्रधान आशुतोष सिंह, वन स्टाप सेंटर प्रबंधक दीक्षा अग्रहरि, बाल विकास परियोजना विभाग से शकुंतला देवी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed