Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Repair work will start on Malviya Bridge from tomorrow.

Malviya Bridge: ढाई महीने बंद रहेगा राजघाट पुल, स्कूल प्रबंधन के लोगों ने अफसरों की मुलाकात; मांगी रियायत

Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
सार

Varanasi News: राजघाट पुल पर ढाई महीने तक मरम्मत का काम होगा। इससे चंदाैली, मुगलसराय, पड़ाव से वाराणसी आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने अफसरों से थोड़ी राहत की मांग की है।

विज्ञापन
Repair work will start on Malviya Bridge from tomorrow.
मालवीय पुल पर ढाई महीने चलेगा मरम्मत का काम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Malviya Bridge Varanasi: 13 दिसंबर से मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पुल पर वाहनों का आवागमन ढाई महीने तक बंद रहेगा। पुल से रोजाना दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी के ट्रैफिक एडीसीपी अंशुमान मिश्रा और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के.के. सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। स्कूल संचालकों ने पुल पर एक लेन को बसों और स्कूली वाहनों के लिए खोलने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जनवरी–फरवरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी, जिसके बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में आवागमन बंद होने से हजारों छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होगी परेशानी

चंदौली, पड़ाव, रामनगर, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों से दैनिक आधार पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मालवीय पुल के रास्ते स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं। विद्यालय प्रबंधक मनोज बजाज ने बताया कि अगर मालवीय पुल पूरी तरह बंद रहा तो बच्चों की समय से पढ़ाई-लिखाई, प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षाओं पर असर पड़ेगा।

विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि मालवीय पुल कई क्षेत्रों को सीधे जोड़ता है। इस दाैरान मनोज बजाज, डॉ. विनय वर्मा, हाजी वसीम, सरदार गुरुदीप, रवि रतन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed