{"_id":"f2b703cbe37784211160230bc16e5d37","slug":"removal-protest-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 03 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में श्रम से जुड़े विभिन्न संगठनों ने बुधवार को मुख्यालय पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मिड-डे-मील रसोइयां, बिजली कर्मी मजदूर संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, खेत मजदूर यूनियन, भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए सदर ब्लाक परिसर से जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल से जनजीवन पर असर पड़ा।
इस अवसर पर जिला संयोजक रामप्यारे यादव ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ ही संविदा कर्मचारियों संग हमेशा भेदभाव करने का काम किया है। सरकार इन कर्मचारियों के हित में कार्य करते हुए तत्काल इन्हें कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे, ताकि इससे जुड़े लोगों को राहत मिल सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के देवेंद्र यादव ने कहा कि रसोइयों की मांग जायज है। इस पर सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए। इस दौरान मिठाई लाल, गायत्री, नन्दू, सतीश चंद, दुखनी, नैन ताला, लक्ष्मीना, गुलाब चंद उपस्थित रहे। बैंक इम्प्लाइन एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया, जिससे मुख्यालय स्थित तमाम बैंक शाखाएं बंद रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
मुगलसराय में भी पुरानी पेंशन नीति लागू करने, नए श्रम कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांग के लिए देश के दस ट्रेड यूनियनों ने एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की। सुबह से ही शिक्षक, कर्मचारी आदि हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
बैंक कर्मी भी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकों पर ताले लटके रहे और करोड़ों का लेन देन प्रभावित हुआ। वहीं लालबहादुर शास्त्री कटरा स्थित डाक घर के कर्मचारी दिन भर हड़ताल पर रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नियामताबाद : औद्योगिक इलाके में स्थित पेपर मिल और सीमेंट कंपनी में मजदूरों ने कार्य का बहिष्कार किया। कमालपुर : स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कालेज के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर बलवंत सिंह, राजेश सिह, दुर्ग विजय सिंह, राजवंश सिंह, अरविंद उपस्थित रहे। बबुरी : कस्बे में बैंक और डाकघर में हड़ताल से कामकाज ठप रहा। इस दौरान नामवर सिंह, चंद्रशेखर दुबे, रामलाल, बब्बन प्रसाद गुप्ता, कमरूद्दीन आदि रहे।
वहीं चंदौली में श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकारों को कम करने के विरोध में ट्रेड यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल के समर्थन मे वाम दलों ने बुधवार को नगर मे मार्च किया। बाद में नगर पालिका कार्यालय के सामने सभा में प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा। चकिया के गांधी पार्क में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा। कहा श्रम कानून में संशोधन न कर सरकार मजदूरो श्रमिक संगठनों को उत्पीड़न कर रही है। मजदूर इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।