फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relying on the assurance of the principal, the students ended the strike

प्राचार्य के आश्वासन पर भरोसा कर छात्रों ने समाप्त किया धरना

Fri, 24 Dec 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Relying on the assurance of the principal, the students ended the strike
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। छात्रसंघ चुनाव कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पैर खींचे जाने पर बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री और सकलडीहा पीजी कालेज के छात्र अपने-अपने महाविद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। दोनों ही महाविद्यालयों के छात्र रातभर धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार की शाम दोनों ही महाविद्यालों के प्राचार्य अपने-अपने छात्रों को मनाने पहुंचे। प्राचार्यो के समझाने के बाद छात्र मान गये और धरना समाप्त कर दिया। बता दें कि नगर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्र बृहस्पतिवार की शाम छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गये थे। चुनाव की तिथि को लेकर छात्र रातभर ठंड में धरने पर बैठे रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जिला प्रशासन को चुनाव की तिथि भेजी गई थी। सरकारी कार्यक्रमों में फोर्स की व्यस्तता होने के कारण जिला प्रशासन ने चुनाव पर सहमति जताने से इंकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. उदयन मिश्रा छात्रों को मनाने के लिए महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन को फिर से चुनाव की नई तिथियां भेजी जाएंगी। जिस पर अनुमति मिलते ही छात्रसंघ चुनाव कराये जाने का आश्वासन दिया। जिसपर छात्र मान गये। इसके बाद प्राचार्य ने धरनारत छात्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान मोहित कुमार यादव, अभिषेक कुमार, अजय यादव, कमलेश यादव, द्वारिकानाथ यादव, कपिल यादव, अविनाश लखन, राहुल पहलवान, सुदर्शन यादव, मुरली मनोहर यादव, दिलीप यादव मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ सकलडीहा पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय भी अपने छात्रों को मनाने के लिए महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि यदि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव हुए तो वे अपने महाविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव अवश्य करायेंगे। जिसपर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान चुनाव अधिकारी डा. शमीम राईन, चीफ प्राक्टर डा. महेन्द्र सिंह,डा. दयानिधि सिंह यादव, डा. उदय शंकर झा, डा. अभय वर्मा, डा. राहुल, छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, कुलदीप यादव, सौरभ यादव, ऋषिकेश भारती, अजय गुप्ता, आलोक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed