फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief to farmers due to start of offline paddy purchase

ऑफलाइन धान की खरीद शुरू होने से किसानों में राहत

Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers due to start of offline paddy purchase
चंदौली। धान खरीद को लेकर जिला विपणन विभाग सतर्क हो गया है। मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में सभी क्रय केंद्र शनिवार को खुले रहे। इनमें अधिकारी व कर्मचारी किसानों के धान की ऑफलाइन खरीदारी करते नजर आए। सुचारू रूप से खरीदारी चलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि मंडी परिसर में पहले से आए धान की खरीदारी के बाद अन्य किसानों के धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

ऑफलाइन व ऑनलाइन धान खरीद की व्यवस्था के बाद जनपद के किसान परेशान थे। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की किसानों से कई बार झड़प भी हुई लेकिन शासन के शनिवार से ऑफलाइन खरीदारी शुरू करने के निर्देश के बाद धान खरीद में तेजी आई है। खरीदारी में तेजी आने के बाद किसान व अधिकारी काफी संतुष्ट दिखाई दिए। किसान पिंटू मौर्य ने बताया कि मंडी परिसर में किसानों के पहले से पड़े धान की खरीदारी के बाद दूसरे किसानों की खरीदारी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे किसानों की भी खरीदारी शुरू हो जाएगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी। जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार ऑफलाइन धान की खरीदारी की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed