फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief material will reach the needy: Darshana

संकट काल में हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी राहत सामग्री: दर्शना

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Relief material will reach the needy: Darshana
चकिया में सफाई कर्मियों को सम्मानित करतीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। वैश्विक महामारी वायरस के संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है। लोगों को इससे बचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। संकट की इस घड़ी में बृहस्पतिवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्षेत्र के गौरी व केराडीह गांव के150 जरूरतमंदों में राशन का वितरण किया। साथ ही मोहम्मदाबाद में सारांश केसरी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गौरी गांव में 80 और केराडीह गांव में 70 जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण किया। इस मौक पर पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, ओमप्रकाश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुषमा जायसवाल, दिव्या जायसवाल, पंकज सिंह, अमित चौधरी, संदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन के पैकेट
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कालीमहाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीचखाद्य सामग्री बांटी। इस दौरान उन्होंने लगभग दो दर्जन जरूरतमंदों के बीच आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, नमक, मसाला, साबुन जैसी मूलभूत आवश्यकता के पैकेट बांटे। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि जिले में कोरोना का केस मिलने से सभी लोगों को अब पहले से भी ज्यादा सतर्क और जागरुक रहने की जरूरत है। इस चुनौतीपूर्ण समय को संयम और समझदारी से गुजारना पड़ेगा। एक दूसरे का सहयोग करना और निर्गत दिशा निर्देश का पूर्णरूप से पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौक़े पर शाहिद तौसिफ, दीपक गुप्ता, राजेश पासवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed