फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   relief from decreased the water leverl in ganga

गंगा के जलस्तर में कमी से राहत

Sat, 27 Aug 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 27 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
relief from decreased the water leverl in ganga
चहनियां क्षेत्र के पूराविजयी गांव में बाढ़ से घिरा मकान। अमर उजाला

विज्ञापन
जनपद में गंगा और कर्मनाशा नदियों के जलस्तर आ रही गिरावट के कारण बाढ़ग्रस्त लोगों को आंशिक राहत मिलनी शुरू हो गयी है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम तक 17 सेंटीमीटर कम होकर 72.39 मीटर तक पहुंच गया। वहीं कर्मनाशा का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है। हालांकि गंगा नदी से प्रभावित गांवों का पानी अभी भी पूरी तरह से नहीं निकला है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बाढ़ से घिरे गांव में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव सहित पानी से उत्पन्न रोगों से बचाव के लिए मेडिकल टीम को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग से आवागमन बंद हो गया है।

लोगों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 410 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पानी में डूबी है। इससे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। हालांकि मौसम में आए परिवर्तन और बारिश नहीं होने से गंगा के जलस्तर में गिरावट आ रही है। शुक्रवार की शाम तक गंगा का पानी 17 सेंटीमीटर तक घट गया था।
विज्ञापन


इससे एक ओर जहां राहत एवं बचाव कार्य में तेजी के आसार दिखने लगे हैं, वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बाढ़ का पानी अपने साथ ढेर सारी गंदगी लेकर आया है। यदि प्रशासन बाढ़ग्रस्त इलाकों की सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं करता है तो ग्रामीण तमाम तरह के संक्रामक रोगों के जद में आ जाएंगे। वहीं कर्मनाशा नदी की बात करें तो इससे प्रभावित क्षेत्र ककरैत, ओयरचक क्षेत्र के गांव से बाढ़ का पानी निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed