फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief for people suffering from lack of oxygen, rail left for Bokaro

ऑक्सीजन की कमी से जुझते लोगों के लिए राहत, बोकारो के लिए रवाना हुई रेल

Thu, 22 Apr 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Relief for people suffering from lack of oxygen, rail left for Bokaro
पीडीडीयू नगर। देश में ऑक्सीजन के लिए मचे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन रेल उम्मीद जगाई है। बृहस्पतिवार को तीन टैंकर वाला ऑक्सीजन एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बोकारो (झारखंड) के लिए रवाना हुई। जल्द ही वहां से ऑक्सीजन की खेप आएगी। कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचने में परिवहन सबसे बड़ी बाधा बन रही है। ऑक्सीजन की तेजी से आपूर्ति के लिए भारतीय रेल विशेष ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है। इसी क्रम में लखनऊ से चलकर बोकारो स्टील सिटी ऑक्सीजन लोड करने के लिए टैंकर लेकर जाने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। दोपहर में 14.12 बजे पहुंच ऑक्सीजन एक्सप्रेस छह मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। बीस वैगन वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन पर तीन खाली ऑक्सीजन टैंकर लोड हैं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सासाराम-गढ़वा रोड के रास्ते बोकारो जाएगी। वहां ऑक्सीजन लोड होने के बाद आपूर्ति के लिए वापस लौटेगी। ऑक्सीजन रेल कहीं न रुके, इसके लिए मंडल की ओर से ग्रीन कॉरिडोर मुहैया कराते हुए पूरी निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक, उपस्टेशन अधीक्षक, सीएसजी अजीत कुमार, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, जीआरपी के अधिकारी कर्मचारी के साथ स्काउट गाइड के सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं आगे बढ़ने पर रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट में निरीक्षक शमी अख्तर ने ट्रेन को सुरक्षित पास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed