फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recovery of dues bill of 71.50 crores became a challenge

71.50 करोड़ बिजली के बकाए बिल की वसूली बनी चुनौती

Thu, 24 Sep 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Recovery of dues bill of 71.50 crores became a challenge
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। बिजली का बकाया बिल वसूलने में पसीने छोड़ रहा विद्युत विभाग अब स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं का सहारा लेगा। हाल यह है कि जिले के पीडीडीयू नगर, सकलडीहा और चंदौली डिवीजन में तकरीबन सवा सौ लाख छोटे बड़े उपभोक्ताओं पर बिजली का लगभग 71.50 करोड़ बकाया है। इसे वसूल पाने में अब तक असफल रहा विभाग आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं संगठन की महिलाओं को घर-घर भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके पीछे दो उदेश्य है पहला कि महिलाओं का वसूली के आधार पर कमीशन मिलेगा और दूसरा विभाग के बकाए बिल की काफी हद तक वसूली भी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के पीडीडीयू नगर डिवीजन में साढ़े सात हजार उपभोक्ताओं पर लगभग साढ़े पांच करोड़, सकलडीहा विद्युत केंद्र से जुड़े 61 हजार उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ से अधिक का बकाया है। जबकि चंदौली डिवीजन से जुड़े तकरीबन 65 हजार उपभोक्ताओं से 16 करोड़ रुपये का बिजली बिल वसूला जाना है। इस प्रकार जिले में लगभग 1.25 लाख उपभोक्ताओं पर 71. 50 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया चल रहा है। इसमें बड़े बकाएदारों में घरेलू बिजली का उपयोग करने वालों के साथ कल-कारखाने व छोटे उद्योग चलाने वाले भी शामिल हैं। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लाख जतन करने के बाद भी इनसे बकाए की वसूली नहीं कर पाए हैं। अब आजीविका मिशन के तहत चयनित स्वयं सहायता समूह की 90 महिलाएं घर-घर जाकर विद्युत बिल की वसूली करेंगी। इसके बदले विभाग उन्हें कमीशन के तौर पर कुछ धनराशि भी प्रदान करेगा। यह व्यवस्था जल्द ही पूरे जिले में लागू होने वाली है। समूह की इन चयनित महिलाओं को दो हजार रुपये तक का बकाया बिल वसूलने पर 20 रुपये कमीशन के तौर पर दिया जाएगा। इससे अधिक की बिल वसूली पर उन्हें एक प्रतिशत कमीशन मिलेगा। एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह व सकलडीहा के अधिशासी अभियंता आशीष सिंह ने बताया कि विभाग ने कई बार विद्युत कैंप लगाकर व जांच अभियान चलाकर वसूली का प्रयास किया गया मगर लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं हो पाई है। विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए छूट की भी योजना को चलाई पर बहुत हद तक लाभ अर्जित नहीं हो सका। बिजली के कई बकाएदारों को बिजली चोरी में जेल भी भेजा गया है।
विज्ञापन

आजीविका मिशन के सकलडीहा प्रभारी महेंद्र ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल्द ही बिजली बिल की वसूली करते हुए देखा जाएगा। इसके बदले समूह की महिलाओं को कमीशन मिलेगा। इन महिला समूहों के चयन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। प्रत्येक विकास खंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक स्वयं सेवी संगठन का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed