फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Record of eight years broken in high school, lagging behind in intermediate by 2022

Chandauli News: हाईस्कूल में आठ वर्षों का टूटा रिकार्ड, इंटरमीडिएट में 2022 से पीछे

Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Record of eight years broken in high school, lagging behind in intermediate by 2022
पीडीडीयू नगर। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सफल छात्राें ने आठ वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। हाईस्कूल में 86.60 प्रतिशत छात्र छात्राएं सफल हुए हैं। इसके पहले वर्ष 2016 में सबसे अधिक 83.92 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट में वर्ष 2022 में सबसे अधिक 88.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे जबकि इस वर्ष 81.56 प्रतिशत रिजल्ट आया है। शनिवार को जारी यूपी बोर्ड के रिजल्ट में हाईस्कूल में 86.60 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। यह पिछले वर्ष के 83.54 प्रतिशत के मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक है। वहीं, इंटरमीडिएट में इस वर्ष 81.56 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए, जो पिछले वर्ष के 63.71 प्रतिशत के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है। हालांकि वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 82.91 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट में 88.83 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जो आठ वर्षों में सर्वाधिक था। कोरोना के कारण वर्ष 2021 में सफल छात्रों का प्रतिशत नहीं जारी हुआ था। वहीं, 2020 में हाईस्कूल में चंदौली का छात्र प्रदेश में टॉपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed