फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recommendation to transfer coal market

चंदासी कोल मंडी को स्थानांतरित करने की संस्तुति

Fri, 19 Feb 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to transfer coal market
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के चंदासी स्थित कोलमंडी के चलते हो रहे वायु प्रदूषण की शिकायत पर जांच के बाद विभाग ने आबादी से दूर स्थानांतरित किये जाने की संस्तुति मुख्य पर्यावरण अधिकारी से की है। इसके साथ ही यहां सीसी रोड बनवाने के साथ पानी का छिड़काव व विंड ब्रेकिंग वॉल लगाये जाने के लिए भी कहा गया है। कोयला मंडी और आये दिन ट्रकों के जाम के चलते यहां का एक्यूआई काफी खराब हो गया है। नगर से पड़ाव जाने पर मंडी से गुजरने के दौरान राहगीरों का धूल और धुएं से बुरा हाल हो जाता है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर निवासी विकास शर्मा ने चंदासी स्थित कोलमंडी में उड़ने वाले कोयले के कण और उससे होने वाले वायु प्रदूषण के साथ लोगों की बिगड़ रही सेहत की शिकायत केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से की थी। इसके बाद इसकी जांच क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी गई। मामले की जांच के बाद क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर 17 फरवरी 2021 को मुख्य पर्यावरण अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत मंडलायुक्त वाराणसी, सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व जिलाधिकारी वाराणसी को भेर्जी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 27 दिसंबर 2020 को गई जांच में पाया गया कि कोलमंडी में लगभग एक हजार ट्रकों का आवागमन होता है। यहां कोयले का भंडारण व विक्रय किया जाता है। ऐसे में ट्रकों के आगमन से क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल छिड़काव नहीं किया जाता है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में मंडी के आसपास काफी आबादी भी बस गई है। ऐसे में चंदासी कोल मंडी को आबादी से दूर स्थानांतरित किये जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed