फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Receiver of Bombay High Court seals cement factory

बॉम्बे हाइकोर्ट के रिसिवर ने सीमेंट फैक्ट्री को किया सील

Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Receiver of Bombay High Court seals cement factory
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण करते बॉम्बे हाईकोर्ट के रिसिवर। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। बॉम्बे हाइकोर्ट के रिसिवर सहित इलाहाबाद के अधिवक्ताओं की टीम ने मंगलवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में स्थित एक बड़ी सीमेंट फैक्ट्री को सील कर दिया। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट ने ट्रेड एक्ट के तहत 2019 में ही परिवाद दर्ज किया था। जिसकी सुनवाई बॉम्बे हाइकोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र फेज एक में पीडीडीयू नगर के एक व्यापारी की सीमेंट फैक्ट्री है। जिससे संबंधित वाद मुंबई उच्च न्यायालय में चल रहा है। बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर रिसिवर और इलाहाबाद के अधिवक्ता सहित पांच लोगों की टीम मंगलवार की शाम दो बजे के करीब रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में स्थित एक बड़ी सीमेंट फैक्ट्री में पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। टीम के सदस्यों ने अंदर दो घंटे तक जांच पड़ताल की। इसके बाद बाहर आकर फैक्ट्री के मुख्य द्वारा पर ताला जड़ दिया। हालांकि पूछताछ में उन्होंने न्यायालय का मामला बताकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि नकली सीमेंट बनाने का मामला जान पड़ता है। वैसे बॉम्बे हाईकोर्ट की टीम के साथ मौके पर मुगलसराय पुलिस भी मौजूद थी। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। निरीक्षण और फैक्ट्री को अटैच करने के बाद टीम वापस चली गई। इस मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। वहीं फैक्ट्री के संबंधित लोग भी कुछ बताने से बचते रहे। चर्चा रही कि कुछ वर्ष पूर्व एक फैक्ट्री में नकली सीमेंट के बोरे मिले थे। संभवत: यह उसी के तहत कार्रवाई हुई हो। लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed