फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Real brothers steal from neighbor's house, arrested

Chandauli News: सगे भाइयों ने पड़ोसी के घर की चोरी, गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Real brothers steal from neighbor's house, arrested
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के गोपालापुर में तीन दिन पहले हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को शनिवार को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास सेे चोरी के गहने और 1930 रुपये नकद बरामद किये। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी परवेज अंसारी 10 अप्रैल को घर से बाहर गए थे। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर सोने का लाकेट, नाथिया, चांदी का झुमका और दस हजार रुपये समेट ले गए थे। वह 12 अप्रैल को जब घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से चोरों की शिनाख्त कर गांव के सरफराज अहमद (20) और उसके भाई मो. तैयब (19) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को गोपालापुर के रामलीला मैदान के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनाें भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed