फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   re broke out due to short circuit a dozen animals died

Chandauli News : शार्ट सर्किट से लगी आग, एक दर्जन जानवरों की जलकर मौत, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

Sat, 15 Mar 2025 10:01 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

होली का दिन था और रिहायशी मड़ई अचानक धू-धू कर जलने लगी। घटना में 12 बकरियों और एक गाय की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन घटना में घृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
 

विज्ञापन
re broke out due to short circuit a dozen animals died
आग से सामान स्वाहा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धीना थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव में शुक्रवार को बिजली के शॉट सर्किट से गोरखनाथ यादव के रिहायशी मड़ई में आग लग गई। जिससे झोपडी में बंधी 12 बकरियों और एक गाय की झुलस कर मौत हो गई। वहीं एक गाय और एक भैंस बुरी तरह झुलस गईं। साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया था।ग्राम प्रधान दिनेश यादव के सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन


सबल जलालपुर ग्राम सभा के कम्हारी गांव निवासी गोरखनाथ यादव चार रिहायशी मड़ई लगाकर परिवार के साथ जीवन यापन करते हैं। एक मड़ई में बकरियां व दूसरे मड़ई में गाय व भैंस बांधी जाती थीं।बाकी दो मड़ई में परिवार का रहन सहन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग होली के रंग में सराबोर थे।इसी दौरान रिहायशी मड़ई में बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गई।मड़ई में लगी आग ने देखते ही देखते काफी विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटों को देखकर परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे।

चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।जब तब वे आग पर काबू पाते 12 बकरियों और एक दुधारू गाय की झुलस कर मौत हो गई।वहीं  एक गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।

वहीं रिहायशी मड़ई में रखा अनाज, बर्तन,रजाई, तोसक, मोबाइल आदि घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया।ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दिया।लेकिन आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।


इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताया।प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। अगलगी की इस घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि इसकी सूचना बिजली निगम और जिले के अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed